Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुरु रंधावा और हीर के एक हाई-एनर्जी देसी ट्रैक के साथ रिलीज हुआ ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

राखी पुरोहित. मुंबई

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने फिल्म का पहला गाना रूप दी रानी रिलीज़ कर दिया है। यह एक देसी, मस्ती भरा और अपबीट ट्रैक है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं।

यह एक हाई स्पिरिट डांस नंबर है, जो फिल्म के मज़ेदार माहौल को दिखाता है। रूप दी रानी को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है, इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, संगीत तनिष्क बागची ने दिया है और इस गाने का डांस बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में एक कैची धुन और मजेदार डांस स्टेप हैं, जो शादी जैसे सीन की तरफ इशारा करते हैं। इसके रंगीन और एनर्जेटिक विज़ुअल्स फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा देते हैं।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor