Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अक्षय तृतीया : श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में उत्सव मनाया

चंदन उत्सव अक्षय तृतीया से प्रारंभ होकर आगामी 21 दिनों तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। यह विशेष शृंगार साल में केवल एक बार ही किया जाता है, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

इस्कॉन जोधपुर स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष पर्व पर भगवान को पूरे शरीर पर चंदन अर्पित किया गया, जो श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। यह चंदन उत्सव अक्षय तृतीया से प्रारंभ होकर आगामी 21 दिनों तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। यह विशेष शृंगार साल में केवल एक बार ही किया जाता है, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।

चंदन यात्रा उत्सव की परंपरा आज से लगभग छह सौ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई मानी जाती है। कहा जाता है कि भगवान के महान भक्त श्रील माधवेंद्रपुरी पाद ने सबसे पहले भगवान को चंदन अर्पित करने की परंपरा शुरू की थी। तभी से यह चंदन यात्रा उत्सव निरंतर मनाया जा रहा है। वे गौड़ीय संप्रदाय के एक महान संत थे, जिनकी भक्ति और सेवा भावना आज भी इस उत्सव के माध्यम से जीवंत दिखाई देती है।

उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी हुआ। भक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस पावन अवसर को मनाया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में भगवान की आरती में भाग लिया और चल रहे मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का एक सुंदर संगम बना, जिसने सभी भक्तों के मन को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor