Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दिव्यांग सहायता शिविर में 5 जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम अंग

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा भगवान महावीर विकलांग समिति (एमडीएम, जोधपुर) के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा गुरुवार को दिव्यांग सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर भगवान महावीर विकलांग समिति (एमडीएम, जोधपुर) के सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर के दौरान 5 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई आशा, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता का संचार हुआ। लाभान्वित होने वालों में बगदाराम राजपुरोहित (गुडानाल, सिवाना), श्रेयांश (उम्र 4 वर्ष), उछब कंवर (सोलंकिया तला), श्रीमती राजू देवी (बिलोखा, खींवसर) एवं खीयाराम मेघवाल (सेतरावा) शामिल रहे।

इस सेवा कार्य में परिषद के सुरेश चंद्र भूतड़ा, अर्चना बिड़ला, शोभा आंचलिया, किशनदास बिड़ला, तरुणा बिड़ला, मंजू जैन, श्याम कैला, कमला कैला एवं के.के. गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में श्रीमती तरुणा बिड़ला का विशेष आर्थिक सहयोग सराहनीय रहा, वहीं शोभा आंचलिया द्वारा एक दिव्यांगजन को व्हीलचेयर भेंट की गई। इसके अलावा महेंद्र सिंह ढढ्ढा एवं गज सिंह शेखावत का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से संस्था निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद का यह प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन में नई ऊर्जा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंत में “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor