Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में 24 अप्रैल को भव्य धार्मिक आयोजन, गरुड़ प्रतिष्ठापना व श्रीनिवास कल्याणम का होगा आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जोधपुर स्थित श्री वेंकटेस्वर स्वामी मंदिर में 24 अप्रैल 2026 को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में “गरुड़ प्रतिष्ठापना एवं श्रीनिवास कल्याणम” कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्री मुकेश बंसल ने बताया कि आयोजन के तहत सुबह 5:30 बजे श्रीवारी सुप्रभात सेवा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 6:00 बजे से 8:30 बजे तक गरुड़ प्रतिष्ठापना का मुख्य अनुष्ठान किया जाएगा। सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक पंचामृत अभिषेक तथा 9:30 से 10:00 बजे तक आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम के सत्र में 6:00 बजे से 8:30 बजे तक श्रीनिवास कल्याणम आयोजित होगा। इसके पश्चात 8:30 से 9:30 बजे तक आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री मुकेश बंसल ने बताया कि यह आयोजन विशेष धार्मिक महत्व रखता है और भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor