Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महंत शिवचेतन गिरि महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुरू हुआ अखंड खड़ी सप्ताह

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा ओल्ड कैंपस के सामने स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन महंत शिवचेतन गिरि महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में पीपलेश्वर महादेव मंदिर सत्संग समिति एवं समस्त भक्तगणों की ओर से मंदिर में 23 अप्रैल से 1 मई तक नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गुरुवार को अखंड रामायण पाठ से हुआ।

इसकी शुक्रवार को सुबह 8.15 बजे पूर्णारती के पश्चात पंडित शिवसागर शास्त्री द्वारा महादेव, ठाकुरजी और देव प्रतिमाओं की विधिवत पूजा अर्चना व आरती के पश्चात सुबह 9.15 बजे अखंड खड़ी सप्ताह का आरंभ हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालु व साधक शामिल हुए और खड़े खड़े निरंतर संकीर्तन करेंगे।

महंत श्रीधरगिरि महाराज ने बताया कि 1 मई शुक्रवार को सुबह 6 बजे समाधि पूजन, सुबह 8.15 बजे अखंड खड़ी सप्ताह की पू्र्णारती तत्पश्चात शोभायात्रा व दोपहर 12.15 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor