Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:27 am

Thursday, July 9, 2026, 7:27 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) कक्षाओं का शुभारंभ 4 मई को

गौ संवर्द्धन आश्रम मोकलावास : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे मुख्य अतिथि 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

गौ संवर्द्धन आश्रम मोकलावास में संचालित देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) कक्षाओं का शुभारंभ 4 मई को सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में कक्षाओं का शुभारंभ होगा।

गौ संवर्द्धन आश्रम मोकलावास के प्रतिनिधि राकेश निहाल ने बताया कि यह पाठ्यक्रम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय (जोधपुर) एवं हमारी संस्था लक्ष्य पर्यावरण एवं जनकल्याण संस्था (विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्र) के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है।

आसपास की ग्रामीण प्रतिभाओं की सम्मानित किया जाएगा : 

राकेश निहाल ने बताया कि इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण :

स्थान : गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास, जोधपुर
दिनांक : 4 मई, 2026
समय : प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक
स्थान : गौ संवर्द्धन आश्रम, मोकलावास, जोधपुर

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor