डीके पुरोहित. जोधपुर
नवचौकिया से रानीसर होते हुए फतेहपोल व बोड़ों की घाटी में चिड़ियों की अठखेलियों पर विशेष प्रोग्राम आयोजित होने जा रहा है 3 मार्च 2024 को सुबह 7 से 9:30 बजे तक। पक्षी प्रेमियों ने बताया कि हम सब मिलकर देखेंगे चिड़ियों की अठखेलियां, उनका हम मनुष्यों के साथ लगाव के अनमोल दृश्य। और देखेंगे चिड़ियों द्वारा तिनका तिनका नीड़ का निर्माण। बात करेंगे कम होती संख्या की। सुझाएंगे इन बेटियों के बचाने के उपाय। अगर ठान लें हम मिल कर तो क्या नहीं हो सकता। हम सब संकल्प लेकर इन चिड़ियों को बचाएंगे। जुड़िए हमारे साथ।



