Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री महालक्ष्मी माताजी एवं भगवान राधा-कृष्ण का चतुर्थ पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर

एम्स रोड़ 11वी गली में स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में श्री महालक्ष्मी माताजी एवं भगवान राधा-कृष्ण का चतुर्थ पाटोत्सव वि.सं. 2083, वैशाख सुदी द्वादशी तद्नुसार मंगलवार 28 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया।

श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, प्रातः 8:15 बजे अग्नि स्थापना एवम हवन, प्रातः 9:15 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, प्रातः 10:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती हुई वही 11:15 बजे प्रसादी हुई।

पं. आश्विनी ओझा एवम संजीव दवे के आचार्यत्व में यजमान विनोद शर्मा एयरफोर्स के साथ आरोग्य भवन के ट्रस्टी एवं सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूलमण्डली की गई

व्यास ने बताया कि इस शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के चिरंजीलाल दवे, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, मुकेश दवे एयरफोर्स, कांतिलाल ओझा, श्रीमती राजकुमारी दवे, दुष्यन्त जोशी, पंडित घनश्याम द्विवेदी, डॉ. अश्विनी श्रीमाली, नंदकिशोर ओझा, गंगश्याम ओझा, विक्रान्त दवे, सूरज बोहरा, संतोष व्यास, पंडित चंद्रशेखर दवे प्रधानाचार्य, भंवरलाल व्यास, किशोर दवे, उमाशंकर श्रीमाली इत्यादि के साथ संस्था के ट्रस्टी व सैकड़ों गणमान्य बंधु व मातृशक्ति के रूप में श्रीमती मंजू जोशी, श्रीमती शारदा श्रीमाली पूर्व नर्सिंग अधीक्षक एमजीएच, श्रीमती निर्मला दवे एवं सुदर्शन सेवा संस्थान से रतन काका, विप्र फाउंडेशन के कैलाश सारस्वत, कन्हैयालाल पारीक, राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा इत्यादि उपस्थित हुए।

चतुर्थ पाटोत्सव के शुभ अवसर पर गंगश्याम ओझा मक्का की गली ब्रह्मपुरी जोधपुर एक लाख रूपए की राशि भेंट कर ट्रस्टी बने। वहीं संतोष व्यास कीर्ति नगर जोधपुर द्वारा इक्कीस हजार रूपए भोजनशाला में राशि भेंट की। इसी कड़ी में श्रीमती शारदा उमाशंकर श्रीमाली फतेहसागर जोधपुर द्वारा ग्यारह हजार रूपए की राशि भेंट की गई। आयोजित समारोह में भामाशाहों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पाटोत्सव की पूर्व रात्रि 9 बजे से मातृशक्ति द्वारा रातीजोगा का भव्य आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला। रातिजोगा के लाभार्थी श्रीमती सजनी दवे धर्मपत्नी डॉ. एन.के. दवे बने।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor