Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 3:40 am

Friday, May 1, 2026, 3:40 am

LATEST NEWS
Lifestyle

राजमाता कृष्णा कुमारी जन्म शताब्दी वर्ष : 2 मई को होगा सेनेटरी कॅरिअर फेयर 

देश-विदेश के 46 विश्वविद्यालय लेंगे भाग

सुनील वर्मा. जोधपुर

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर में राजमाता कृष्णा कुमारी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के तहत 2 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय परिसर के ग्रीन लॉन्स में एक भव्य सेंटेनरी कैरियर फेयर का आयोजन किया जाएगा । इसमें देश-विदेश के 46 विश्वविद्यालय भाग लेंगे । उद्घाटन प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह द्वारा किया जाएगा ।

प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह ने बताया कि यह विशेष आयोजन “एक्सप्लोर, ड्रीम, डिस्कवर व सकसीड “ की थीम पर आधारित होगा, जिसका उद्देश्य छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने बताया की कैरियर फेयर पहली बार विशेष रूप से राजमाता स्कूल के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उनकी जिज्ञासाओं एवं कैरियर से जुड़ी शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मेप माय यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2002 बैच की पूर्व छात्रा अमृता डूडिया द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह द्वारा किया जाएगा। प्राचार्या का मानना है कि कैरियर फेयर शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना होगा। यह कैरियर फेयर छात्राओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

डीन एकेडमिक्स सीनियर श्रीमती सीमा मल्होत्रा बख्शी ने बताया कि वर्तमान समय में कैरियर चयन केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जीवन की दिशा निर्धारित करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय होगा। यह कैरियर फेयर छात्राओं को न केवल विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देगा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा।

कैरियर फेयर के विद्यालय संयोजक यथीशा कासरगोडव एवं कमलेश कुमार के अनुसार यह केरियर फेयर छात्राओं को प्रोत्साहित करेगा कि वे नए-नए क्षेत्रों को अपनाने, तकनीकी कौशल विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोचने की क्षमता को बढ़ाएँ। कैरियर फेयर जैसे आयोजन विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे, क्योंकि यहाँ उन्हें विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे उनके सभी प्रश्नों का समाधान संभव हो सकेगा।

कैरियर फेयर में देश-विदेश के 46 प्रमुख विश्वविद्यालय लेंगे भाग

प्रार्चाया श्रीमती नीरा सिंह ने बताया कि कैरियर फेयर में देश-विदेश के 46 विश्वविद्यालय भाग लेंगे , जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। प्रमुख संस्थानों में एलाइंस यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, अशोका यूनिवर्सिटी, एटलस स्किल टेक यूनिवर्सिटी,अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, जी डी गोयंका यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी , कर्नावती यूनिवर्सिटी ,पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड फीस यूनिवर्सिटी ,थापर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ,वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (वी आई टी ), यूपीईसी वाक्ससेन यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थान की भागीदारी रहेगी ।

इन विदेशी विश्वविद्यालय की रहेगी भागीदारी

कैरियर फेयर में विदेशी विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ़ कनेक्टिकट ( यू एस ए ),यूनिवर्सिटी ऑफ़ गॉलवे ( आयरलैंड ) यूनिवर्सिटी ऑफ़ हॉन्गकोंग,यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोक्यो (जापान ) यूनिवर्सिटी सैन डिएगो , जुनीटा कॉलेज ( यू एस ए ) रीन हार्ड्स यूनिवर्सिटी आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा केंपस फ्रांस एवं यस जर्मनी एजुकेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थानों की भागीदारी भी रहेगी।

विषय विशेषज्ञ छात्राओं से करेंगे संवाद

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विधि, प्रबंधन, मीडिया, डिजाइन, आर्ट्स, डेटा साइंस, एआई एवं अन्य उभरते क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्राओं से संवाद करेंगे। उच्च शिक्षा के अवसरों, वैश्विक ट्रेंड्स और केरियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इस दौरान पूर्व छात्राएं अपने अनुभव सांझा कर विद्यालय की वर्तमान छात्राओं को प्रेरित करेगी । प्राचार्या ने छात्राओं एवं अभिभावकों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने बतायाकी यह आयोजन वास्तव में “एक मंच, एक उद्देश्य, एक भविष्य” की भावना को साकार करेगा और छात्राओं को सफलता की नई राह दिखाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor