Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रीयादे माता पावन धाम झालमंड जोधपुर में पैनोरमा निर्माण पर जताया आभार, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

सुनील वर्मा. जयपुर

अखिल भारतीय श्रीयादे माता पावन धाम पर पैनोरमा बनाए जाने की घोषणा पर धाम समिति ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अभिनंदन किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

अध्यक्ष ने जताया आभार

अखिल भारतीय श्रीयादे माता पावन धाम के अध्यक्ष  गौ भक्त दयाल राम प्रजापत ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पावन धाम पर भव्य पैनोरमा निर्माण की स्वीकृति पूरे खारोल समाज व 36 कौम के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण है।

उन्होंने कहा कि यह पैनोरमा माता श्रीयादे के त्याग, तपस्या सनातन-सेवा और समाज सुधार के संदेशों को युगों-युगों तक जीवित रखेगा। श्रीयादे माता ने जीवनभर की सेवा कर समाज को सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। पैनोरमा के माध्यम से नई पीढ़ी माता के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। समस्त भक्तगण इसके लिए मुख्यमंत्री जी के सदैव आभारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संतों-महापुरुषों की विरासत को सहेजने और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पैनोरमा का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द शुरू करवाकर तय समय में पूरा किया जाएगा।

राजस्थानी परंपरा से स्वागत

इस अवसर पर अध्यक्ष गौ भक्त दयाल राम प्रजापत सहित समिति के सभी सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और राजस्थानी साफा में पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री को श्रीयादे माता धाम का प्रतीक चिह्न भेंट कर राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन किया। पृष्ठभूमि में “आपणो अग्रणी राजस्थान” का बैनर लगा था।गौरतलब है कि श्रीयादे माता पावन धाम खारोल समाज का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। इस मौके पर महासचिव जुगराज प्रजापत, सदस्य सुरेश कुमार नागोरी, भाजपा नेता
उपध्याक्ष जवरी लाल, मुख्य संरक्षक नेमीचंद प्रजापत उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor