Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 1:47 pm

Friday, August 28, 2026, 1:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कौनसी महिला बनेगी सरपंच…बोरुंदा में कार्यवाहक सरपंच के चुनाव को लेकर बैठक आज

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

बोरुंदा सरपंच मान कंवर का निधन होने के बाद सरपंच का पद रिक्त हो गया। कार्यवाहक सरपंच बनाने को लेकर गुरुवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन होगा।
ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि ग्राम पंचायत बोरुंदा के कार्यवाहक सरपंच चार्ज देने को लेकर पीपाड़ शहर पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को पत्र भेजकर कार्यवाहक सरपंच चुनाव करवाने की अनुशंसा की। उल्लेखनीय की 28 जनवरी 2024 को सरपंच मान कंवर राठौड़ का निधन हो गया था। सरपंच पद रिक्त हो गया इसको लेकर गुरुवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजित होगी। सरपंच का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था एवं उप सरपंच सामान्य पुरुष श्रेणी वार्ड संख्या 7 से निर्वाचित है। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत विभाग की अधिसूचना क्रमांक 826 द्वारा सरपंच पद का आरक्षित श्रेणी में होने तथा उपसरपंच का पद सामान्य श्रेणी का नहीं होने की स्थिति में सामान्य श्रेणी के वार्ड पंच को चार्ज दिलवाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया। जहां सरपंच का पद रिक्त हो और सरपंच पद के लिए आरक्षित श्रेणी उपसरपंच के साथ-साथ कोई भी वार्ड पंच नहीं हो वहां आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणी के निर्वाचित सभी वार्ड पंचों में से किसी एक को बहुमत के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग के सदस्य का निर्वाचन होने तक चार्ज जिला कलेक्टर द्वारा दिलाए जाने की रीति विहित की जाती है। सरपंच चार्ज हेतु ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों (23 वार्ड पंचों) की बैठक 29 फरवरी 2024 को सुबह 10:30 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित होगी। जहां पर कार्यवाहक सरपंच का बहुमत के साथ चयन किया जाएगा। वहीं सूत्रों कि माने तो तीन महिलाएं कार्यवाहक सरपंच बनने की दौड़ में है। दो ग्रुप में बंटने व बाड़ेबंदी से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor