Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरी महाराज का 11वां बरसी महोत्सव नौ दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया

अखंड रामायण पाठ, अखंड खड़ी सप्ताह, समाधि पूजन, शोभायात्रा व विशाल भंडारे में शामिल हुए अनेक संत व श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरी महाराज का 11वां बरसी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य एवं दिगंबर कमलगिरी महाराज, महंत लक्ष्मगगिरी बापू गुजरात व अनेक संतों के आतिथ्य व श्रद्धालुओं की मेजबानी में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सत्संग समिति एवं समस्त भक्तगणों की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि इस अवसर नौ दिवसीय धार्मिक आयोजनों के तहत अखंड रामायण पाठ, अखंड खड़ी सप्ताह के आयोजन के साथ समाधि पूजन और पू्र्णारती के पश्चात शिव-पार्वती की झांकीयुक्त शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिर पर कलश धारण किए और विशेष परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने मंगल गीत गाए और डीजे की धुनों पर नृत्य किया। मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा का मार्ग में श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल और अनेक भक्तों द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया। तत्पश्चात महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक संत व श्रद्धालु शामिल हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor