समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ. ) पवन कुमार शर्मा कुलगुरू ( vice chancellor) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर तथा विशिष्ट अतिथि सवाई सिंह गोदारा पूर्व महानिरीक्षक पुलिस रहे तथा अध्यक्षता मूलसिंह चौधरी द्वारा की गई।
सुनील वर्मा. जोधपुर
मारवाड़ सिविल सोसायटी जोधपुर द्वारा संस्था के उन वरिष्ठ सदस्यों जिन्होंने अपने जीवन सफ़र के 75 वर्ष पूरे किये हैं काे डायमंड जुबली सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ. ) पवन कुमार शर्मा कुलगुरू ( vice chancellor) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर तथा विशिष्ट अतिथि सवाई सिंह गोदारा पूर्व महानिरीक्षक पुलिस रहे तथा अध्यक्षता मूलसिंह चौधरी द्वारा की गई।
संस्था के महासचिव जीसी नारवाल ने बताया कि संस्था द्वारा 75 बसन्त देख चुके 5 वरिष्ठ सदस्य बृजरतन जोशी, रामेश्वर बलाई, लक्ष्मण सिंह चौधरी, मनफूल कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत के शानदार जीवन सफ़र का सम्मान व अभिनंदन किया गया व शतायु होने की कामना की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पीके शर्मा ने मारवाड़ की महत्ता इसकी गौरवशाली संस्कृति और अपणायत के साथ सिविल और सभ्य व्यवहार में सामंजस्य स्थापित करने की अनूठी कला का संगम बताया। सवाई सिंह गोदारा ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रोत्साहित करने वाले कार्यों की सराहना की।
सम्मानित होने वाले बीआर जोशी आदि ने अपने अनुभव साझा किए।
समारोह में पूर्व कर बोर्ड सदस्य जेआर लोहिया, केएल जैन, ओंमकार सिंह आशियां तथा अतिरिक्त आयुक्त विनोद मेहता, कर्ण सिंह शेखावत, भूराराम चौधरी, पूर्व आरएएस हरिराम लौहार, जीएस मालोदिया, आरएस राजपुरोहित, राजेश जैन, विधु शेखर दवे, सूर्य कुमार शर्मा, पोकर राम जाखड़, रामनिवास शर्मा, केआर विश्नोई, बीएल शर्मा, रामनिवास शर्मा अवधेश कुमार सोनी आदि गणमान्य उपस्थित हुए। धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए सागरमल चौधरी ने अपने विचार रखे।








