Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:41 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट 46 साल से बांट रहा शिक्षा का उजाला

समाजसेवी सुरेश राठी ने की ट्रस्ट की विजिट, बच्चों के साथ खुशियां साझा की

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट होनहार और जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा और ज्ञान का प्रकाश 46 साल से बांट रहा है। ट्रस्ट की ओर से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा कक्षा पहली से दसवीं तक उपलब्ध करवाई जा रही है। सर प्रताप अंग्रेजी माध्यम स्कूल महात्मा गांधी अस्पताल के पास बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।

ट्रस्ट की सचिव गीता जैन ने बताया कि वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट की स्थापना 1980 में की गई थी। ट्रस्ट का उद्देश्य योग्य और जरूरतमंद बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध करवाकर आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना और बच्चों का भविष्य सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए बच्चों को आवास और खान-पान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

ट्रस्ट की डायरेक्टर शिखा जैन हैं, जिनके प्रयासों से ट्रस्ट अपने उद्देश्यों के अनुरूप कार्य कर रहा है। गीता जैन ने बताया कि 1980 में स्थापना के बाद से ही ट्रस्ट अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मनोयोग से जुटा हुआ है। बच्चे आधुनिक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर जीवन में कुछ करने का संकल्प ले रहे हैं।

बच्चों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही 

ट्रस्ट की सचिव गीता जैन ने बताया कि बच्चों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आवास और खान-पान की व्यवस्था ट्रस्ट कर रहा है। ट्रस्ट अपने स्तर पर और दानदाताओं के सहयोग से अपनी व्यवस्थाएं सुचारू करता है। कई भामाशाहों का भी सहयोग रहता है।

समाजसेवी सुरेश राठी ने बच्चों के साथ खुशियां साझा की 

शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश राठी ने बच्चों के साथ खुशियां साझा की। उन्होंने ट्रस्ट की विजिट की और बच्चों के साथ स्नेह के पल गुजारे और आशीर्वाद दिया। बच्चों ने सुरेश राठी सर की अगवानी की और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने सुरेश राठी सर से खूब मन की बातें की और अपनी शिक्षा यात्रा की बातें साझा की। समाजसेवी सुरेश राठी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के प्रकाश से समाज में उजाला फैलाने और काबिल बनकर समाज और देश का नाम रौशन करने की अपील की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor