Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:51 am

Thursday, July 9, 2026, 7:51 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर का 568वां स्थापना दिवस 12 मई को : 18 प्रतिभाओं को मिलेगा मारवाड़ रत्न 

परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतानसिंहजी को ‘मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान, दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा होंगे मुख्य अतिथि, पूर्व नरेश गज सिंह करेंगे समारोह की अध्यक्षता

सुनील वर्मा. जोधपुर

जोधपुर के संस्थापक राव जोधाजी द्वारा स्थापित जोधपुर की स्थापना का 568 वां स्थापना दिवस समारोह 12 मई को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मेहरानगढ़ दुर्ग की नींव 12 मई 1459 को रखी गई थी।

मुख्य समारोह मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होगा 

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजयसिंह शेखावत ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि यह समारोह जयपुर ग्रामीण लोकसभा सांसद राव राजेन्द्रसिंह शाहपुरा के मुख्य आतिथ्य व पूर्व नरेश गजसिंह की अध्यक्षता में होगा ।

कर्नल शेखावत ने बताया कि मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मुख्य समारोह में परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतानसिंह को ‘मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान’ विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 प्रतिभाओं को मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

12 मई को प्रातः 8.30 बजे से एसपी स्व. ताराचंदजी, पुलिस एवं परमवीर चक्र मेजर शैतानसिंह की पावटा चौराह स्थित प्रतिमा पर पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रातः 9.00 बजे से जयपोल के बाहर स्थित मारवाड़ के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जिसमें सर्वप्रथम जसवन्तथड़ा स्थित राव जोधाजी की अश्वारूढ़ मूर्ति, गुमानसिंह राजपुरोहित, इन्दराजजी की छतरी, ठा. श्याम सिंह चौहान राखी, जयपोल के बाहर श्री गणेशजी की मूर्ति, वीर दुर्गादास जी खीची एवं अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जयपोल के भीतर किरतसिंह सोढ़ा की छतरी, बहादुरसिंह तंवर की तस्वीर, शहीद भूरे खाँ जी की मजार एवं राजाराम मेघवाल के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

किले में राव जोधा जी के फलसे पर होगा पूजन

पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा मेहरानगढ़ दुर्ग में जोधपुर के संस्थापक राव जोधाजी के फलसे पर विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में दो पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर द्वारा लिखित व रिड़मलोत समाज विकास एवं कल्याण ट्रस्ट मारवाड़ द्वारा प्रकाशित ‘रिडमलोत राठौड़ों का गौरव शाली इतिहास’’ एवं मेजर चन्द्रकांतसिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘मिरेकल एट हाईफा-दी मास्टर एण्ड दी महाराजास’ का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष द्वारा एवं उमर मोहम्मद द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर 12 मई को मेहरानगढ़ म्यूजियम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor