Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:27 am

Sunday, August 23, 2026, 11:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री पुरुषोत्तम मास में स्वामी सच्चिदानंद गिरि और स्वामी विमर्शानन्द गिरि आएंगे

भरत जोशी. जोधपुर

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 17 मई से प्रारंभ हो रहे श्री पुरुषोत्तम मास अधिक मास सामूहिक सत्संग कार्यक्रम में संत सरोवर, सोमाश्रम, अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज और श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द गिरि महाराज जोधपुर आएंगे। उनके प्रवचन का लाभ सभी साधकों को मिलेगा।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंघल और डॉ. सीएस कल्ला ने बताया कि श्री पुरुषोत्तम मास आयोजन के तहत पूरे माह सूर्यनगरी जोधपुर के विभिन्न मोहल्लों, आवासीय कॉलोनियों एवं मंदिरों में निवासरत साधकों के घरों तथा सामूहिक स्थलों पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ, श्रीपुरुषोत्तम आराधना, सामूहिक संकीर्तन तथा भगवान श्रीविष्णु की मालपुओं से विशेष अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जाएगी। सोसायटी के महेश हर्ष और राजेंद्र जोशी ने बताया कि संत सरोवर, सोमाश्रम, अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज प्रथम 5 दिन 17 मई से 21 मई और अंतिम 7 दिन 10 जून से 16 जून तक और श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द गिरि महाराज 10 जून से 16 जून तक जोधपुर में उपस्थित रहेंगे और सत्संग के साथ संक्षिप्त प्रवचन भी करेंगे।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के श्यामकिशन बोहरा और रामराज पुरोहित ने बताया कि संतों के आगमन, स्वागत के लिए समिति बनाई गई हैं जिसमें नेमाराम गहलोत, मदनसिंह राजपुरोहित, भैरोसिंह राजपुरोहित, पुखराज चौधरी, विनोद कल्ला, अशोक बोहरा, सुरेश हर्ष, राजेंद्र जोशी, शैलेश व्यास व्यवस्था देख रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor