Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिवांची गेट मोहल्ले में गंदे व बदबूदार पानी आने की शिकायत, लोग परेशान

श्री राम कृष्ण भवन के आस पास के इलाके में गंदे पानी की शिकायत लोगों ने की है।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर के सिवांची गेट मोहल्ले में गंदे व बदबूदार पानी आने की शिकायत सामने आई है। इससे लोग परेशान हैं। श्री राम कृष्ण भवन के आस पास के इलाके में गंदे पानी की शिकायत लोगों ने की है।

सिवांची गेट मोहल्ले में इन दिनों जल सप्लाई में गंदा और बदबूदार पानी आने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे पीने और घरेलू उपयोग में भारी दिक्कत हो रही है।

लोगों ने बताया कि इस पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर हो सकते हैं। स्थानीय निवासी आनंद दवे, अंकित, जयकिशन, सपना, अनिता आदि निवासियों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor