Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भीषण गर्मी में पुलिस जवानों के लिए आगे आया सारथी यूथ फाउंडेशन

पारस शर्मा. जोधपुर

जोधपुर की तपती गर्मी में जहां अधिकांश लोग घरों में कूलर और एसी की ठंडक में राहत महसूस करते हैं, वहीं हमारे पुलिस जवान दिन-रात सड़कों पर खड़े रहकर आमजन की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान में सारथी यूथ फाउंडेशन द्वारा गर्मी से बचाव हेतु पुलिस जवानों को गमछे भेंट किए गए।

फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समाज के हर उस व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना जरूरी है जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहा है।

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। यदि हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा का संकल्प ले, तो जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना और आसान हो जाएगा इस सेवा कार्य के दौरान आज राधिका कानुंगा, जयप्रकाश राखेचा, दिनेश मेवाड़ा, अमित सिंघवी, सुनीता सोलंकी, देवेन्द्र बाफना, देवांग मेवाड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor