राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
जोधपुर रेल मंडल के सभागार कक्ष में बुधवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक/ओपी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज जैन की अध्यक्षता में हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज जैन ने बताया कि मंडल कार्यालय एवं विभिन्न यूनिटों के मुख्य कार्यालय अधीक्षकों के साथ एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला के आयोजन किया जिसमें उपस्थित कार्यालयों अधीक्षकों को राजभाषा हिंदी का प्रयोग प्रसार बढ़ाने में जोर दिया गया उन्होंने बताया कि हिंदी कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों/अधिकारियों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना तथा स्वाभाविक रूप से हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हिंदी कार्यशाला में कर्मचारियों/अधिकारियों को राजभाषा हिंदी संबंधी संवैधानिक प्रावधानों तथा नियमों व अधिनियम की जानकारी गई।
राजभाषा अधिकारी शिवचरण बेरवा ने राजभाषा नियम, अनुवाद सरलीकरण, कार्यालयीन पत्राचार, प्रशासनिक शब्दावली के बारे में जानकारी तथा राजभाषा नियमों की विस्तृत जानकारी दी और हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला।




