राखी पुरोहित. जोधपुर
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-मुनाबाव-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उपरोक्त रेलसेवा के संचालन से बाडमेर-मुनाबाव-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार 04879/04880, बाडमेर-मुनाबाव-बाडमेर स्पेषल रेलसेवा गाडी संख्या 04879, बाडमेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेषल रेलसेवा दिनांक 01.03.24 से 31.05.24 तक (92 ट्रिप) बाडमेर से 17.15 बजे रवाना होकर 19.30 बजे मुनाबाव पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04880, मुनाबाव-बाडमेर प्रतिदिन स्पेषल रेलसेवा दिनांक 02.03.24 से 01.06.24 तक (92 ट्रिप) मुनाबाव से 06.00 बजे रवाना होकर 08.15 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जसई, भाचभर, रामसर, गागरिया, गडरा रोड, लीलमा व जैसिंहदर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. उपरोक्त रेलसेवा के संचालन के कारण गाडी संख्या 04881/04882, बाडमेर-मुनाबाव- बाडमेर रेलसेवा के सचांलन समय में परिवर्तन किया जा रहा है
गाडी संख्या 04881, बाडमेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.24 से बाडमेर से 10.00 बजे रवाना होकर 12.15 बजे मुनाबाव पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04882, मुनाबाव-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.24 से मुनाबाव से 14.00 बजे रवाना होकर 16.15 बजे बाडमेर पहुॅचेगी।



