राइजिंग भास्कर. जोधपुर
सेवा परमो धर्म की कड़ी में निशुल्क नेत्र जांच एव लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि 17 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 262 मरीजों की जांच की गई और 22 मरीजों को आंखों के लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा। साथ ही 200 बच्चों की हेल्थ की जांच की गई और उनकी आंखों की जांच की गई।
कार्यक्रम गायत्री देवी ट्रस्ट, जीत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और लायंस क्लब जोधपुर आगाज के संयुक्त तत्वाधान में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललिता वर्मा, चंद्रशेखर अरोड़ा, जेबुन बानो, रोहित अरोड़ा,शशि त्रिवेदी, मधु राठी, शकुंतला मिश्रा, किरण बिहानी, डॉ रेखा अरोड़ा, डॉ महिपाल जैन, मीनाक्षी गॉड, मोहम्मद शफी भाटी, साक्षी वैष्णव, संतोष कच्छावाह, संतोष चौहान, सीमा बोराणा, शशि बाहेती, वनिता, विमला गट्टानी, यशोदा देवड़ा, संजना महेश्वरी, उषा कोठारी, दमयंती अग्रवाल, नीता जैन, मंजू जोशी, सुधा मेहता, आदिल मोहम्मद उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण करके ग्रीन राजस्थान का संदेश दिया गया।



