Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भूंगरा में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ऑपरेशन सिन्दुर के विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

6 राज एनसीसी बटालियन जोधपुर के कमान अधिकारी कर्नल आनंद शाह के निर्देशानुसार ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा के एनसीसी अधिकारी हेम सिंह भाटी भलासरिया ने बताया कि  एनसीसी कैडेट्स द्वारा इस कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करते हुए वीर जवानों का सम्मान किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ऑपरेशन सिन्दुर विजय दिवस पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रसेवा, साहस एवं समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल करना था। कार्यक्रम में उपस्थित कैडेट्स और स्टाफ ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और शांति बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य गंगा सिंह राठौड़ ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सैन्य शक्ति, साहस और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
वरिष्ठ सहायक चंपाराम  ने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गंगा सिंह राठौड़,वरिष्ठ अध्यापक,सुरेंद्र कुमार भास्कर,अध्यापक सुरेंद्र गे‌ंवा,प्रेम सिंह गोठवाल,पुखराज,बाबूलाल,वरिष्ठ सहायक चंपाराम विद्यालय सहायक सूरज भारती,हरीपाल सिंह,नखत सिंह,टीकम चंद, एनसीसी कैडेट्स एवम छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor