Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:50 am

Sunday, August 23, 2026, 10:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान मौसम अपडेट 9 मई : कोटा-उदयपुर संभाग में आंधी-बारिश की संभावना

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor