Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:46 am

Sunday, August 23, 2026, 10:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ के जन्म दिन 10 मई को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी होगी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

प्रसिद्ध शायरा, संवेदनशील कलमकार एवं रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच, राजस्थान प्रदेश ईकाई की केंद्रीय पटल संगठन प्रभारी डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ जोधपुर निवासी के जन्मदिन 10 मई 2026 के पावन उपलक्ष्य में
भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन की जाएगी। “शाहीन” जी की शायरी की उड़ान को सलाम करने देशभर से पधार रहे हैं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार, कलमकार एवं मनीषीगण। काव्य की रसधारा बहेगी, शब्दों के मोती बिखरेंगे, और ‘शाहीन’ के जन्मदिन पर साहित्य का आकाश जगमगाएगा।

10 मई 2026, रविवार, ऑनलाइन [Google Meet / Zoom लिंक कार्यक्रम से पूर्व साझा किया जाएगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कवि-कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया है ताकि एक कलमकारा को उसका सबसे खूबसूरत जन्मदिन उपहार दें — आपकी शायरी, आपकी दुआएं मिलेगी तो आयोजन सफल होगा। आरएम. लाल (इकाई प्रभारी) एवं समस्त पदाधिकारी/परिवार रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच भारत राजस्थान ईकाई तैयारियों में लगा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor