Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:43 am

Sunday, August 23, 2026, 10:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर फल-सब्जी मण्डी में सावित्री बाई फुले की भव्य प्रतिमा का अनावरण

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

सावित्री बाई फुले कृषि उपज मण्डी समिति (फल-सब्जी), जोधपुर परिसर में गेट संख्या 1 एवं 2 के मध्य महान समाज सुधारिका एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह शुक्रवार प्रातः आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सावित्री बाई फुले के जीवन, संघर्ष एवं समाज सुधार में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी महिला शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता का अलख जगाया।

वहीं सांसद राजेन्द्र गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले ने महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में शिक्षा, समानता एवं महिला सशक्तिकरण की नई चेतना जागृत की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा जोधपुर शहर उपाध्यक्ष एवं पूर्व डायरेक्टर मण्डी समिति रवि गहलोत तथा पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, मण्डी समिति के पूर्व डायरेक्टर मेघाराम परिहार, सीए संजय परिहार, मनोज गहलोत (अध्यक्ष, सब्जी फल दलाल संघ), वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह सांखला, प्रदीप देवड़ा, नन्दकिशोर, जोरसिंह, हीरालाल, अतिरिक्त कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक पूरणसिंह जैतावत, सचिव मण्डी समिति (अनाज) भगत की कोठी सुरेन्द्र सिंह, सचिव मण्डी समिति (फल-सब्जी) दुर्गाराम, अधिशाषी अभियन्ता श्यामलाल भास्कर एवं सहायक अभियन्ता बुधाराम, पृथ्वीसिंह गहलोत (पूर्व अध्यक्ष दलाल संघ), सन्तोक सिंह गहलोत, घनश्याम गहलोत, बंशीलाल सांखला, पुखराज गहलोत,अशोक आसनानी ,भगवानदास, रमेश टाक एवं पूरणसिंह जैतावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। मण्डी समिति सचिव दुर्गाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार एवं कृषि विपणन निदेशालय द्वारा संचालित “महात्मा ज्योतिबा फूले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना-2015” के अंतर्गत मण्डी समिति में पंजीकृत महिला एवं पुरुष हमाल-पल्लेदारों को प्रसूति सहायता, पुत्रियों के विवाह हेतु सहायता, मेधावी छात्रवृत्ति एवं चिकित्सा सहायता जैसी विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

इसी योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में तीन लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। इनमें दलपतसिंह पुत्र बन्नेसिंह की पुत्री के विवाह हेतु ₹75,000, गोविन्द प्रकाश पुत्र पूनाराम की द्वितीय पुत्री के विवाह हेतु ₹75,000 तथा डूंगरराम पुत्र दुर्गाराम को पुत्री जन्म पर ₹4,275 की सहायता राशि के चैक केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं सांसद राजेन्द्र गहलोत के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor