Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मातृ दिवस व नर्स दिवस : 100 माताएं और 100 स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

सभी सम्मानित अतिथियों को क्राउन (मुकुट), माला, तिलक एवं बैज लगाकर उनके द्वारा समाज के प्रति दी जा रही अमूल्य सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मातृ दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सम्मान समारोह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 17 स्थित ‘शिव वरदानी भवन’ में आयोजित किया गया। समारोह में 100 से अधिक माताओं और 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के दो आधार स्तंभों—निस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति ‘मां’ और सेवा की मिसाल ‘नर्स’—का सम्मान रहा। समारोह में 100 से अधिक माताओं तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 100 से अधिक महिला एवं पुरुष नर्सों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को क्राउन (मुकुट), माला, तिलक एवं बैज लगाकर उनके द्वारा समाज के प्रति दी जा रही अमूल्य सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।

बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की :

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एक भावपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसके माध्यम से नर्सों के चुनौतीपूर्ण जीवन और उनके सेवा भाव के महत्व को बखूबी दर्शाया गया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके. शील दीदी ने ‘माँ की ममता’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम और त्याग की पराकाष्ठा है। ठीक उसी तरह, नर्सें भी चिकित्सा केंद्रों में अपनी ममतामयी सेवा से मरीजों को नया जीवन प्रदान करती हैं।”

कार्यक्रम में एम्स प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. भरत चौधरी सह आचार्य, एम्स, डॉ. भारती सोलंकी ईएनटी (ENT) विभाग, एमडीएमएच, एमडीएमएच की सीनियर नर्सिंग सुजाता सिस्टर आदि अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अतिथियों ने नर्सों के योगदान और परिवार निर्माण में माताओं की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई और कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संकल्पों के साथ हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor