कर्मवीरों के सम्मान में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा गर्मी से बचाव हेतु छाया और पेयजल की व्यवस्था की गई।
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
जोधपुर की तपती गर्मी में जहां अधिकांश लोग घरों में कूलर और एसी की ठंडक में राहत महसूस करते हैं, वहीं हमारे शहर के डंपयार्ड में कार्य करने वाले वहां के लोग जो दिन-रात वहाँ पर कचरा बीनने के लिए खड़े रहकर आमजन की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा गर्मी से बचाव हेतु छाया और पेयजल की व्यवस्था की गई।
डंपयार्ड के क्षेत्र में चारों तरफ़ छाया के लिय पर्दे, बांस बल्लियां, लोहे के पाइप और दस पानी की मटकिया भेंट की गई। ग्रुप के इस पुनीत कार्य में सहयोगी तारा सोलंकी, अंजू बुरड़ व जया जैन ने बताया कि सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समाज के हर उस व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना जरूरी है जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहा है।
फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। यदि हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा का संकल्प ले, तो जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना और आसान हो जाएगा। इस संवेदनशील पहल के माध्यम से लगातार काम करने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए की गई यह बुनियादी सुविधा इन श्रमिक परिवारों के सम्मान सुरक्षा और मानवीय गरिमा के प्रति आपकी संवेदनशील सोच को दर्शाती है।
इस सेवा कार्य के दौरान शिशिर पुरोहित , जया जैन , अंजू बुरड़ , आशु सिंह, लीना ,सोनल , तारा सोलंकी सहित आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




