Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:19 am

Sunday, October 18, 2026, 8:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वच्छ जोधपुर, स्वस्थ जोधपुर : बच्चे की नहर गुलाब सागर की सफाई की

शहर के विधायक अतुल भंसाली‌, जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जोधपुर नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम उपायुक्त, हेल्थ ऑफिसर व सफाई कर्मचारी के साथ क्षेत्रवासियों ने मिलकर आज सुबह 6:30 से सघन सफाई अभियान शुरू किया।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

स्वच्छ जोधपुर, स्वस्थ जोधपुर अभियान के तहत जोधपुर के स्थापना दिवस पर हेरिटेज वार्ड (64) स्थित बच्चे की नहर गुलाब सागर की सफाई की गई। नहर पूरी कचरे से अटी पड़ी थी। शहर के विधायक अतुल भंसाली‌, जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जोधपुर नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम उपायुक्त, हेल्थ ऑफिसर व सफाई कर्मचारी के साथ क्षेत्रवासियों ने मिलकर आज सुबह 6:30 से सघन सफाई अभियान शुरू किया।

जिसमें कई ट्रैक्टर मलबा निकाला और निरंतर सफाई जारी है। क्षेत्रवासियों की ओर से अतिथियों का साफा दुपट्टा पहन कर अभिनंदन किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारी को भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत‌ किया। आमजन व क्षेत्रवासियों से निवेदन किया गया कि यह हेरिटेज नहर अपनी है, इसमें कचरा नहीं डालें और ना किसी को डालने दें। स्वच्छता बनाए रखें, जिससे यह सभी कचरा पानी के साथ गुलाब सागर के अंदर ना जाएं। राजेश सिंह कच्छवाह ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor