Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:51 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नम आंखों से दी बहन विमला देवी को अंतिम विदाई, सोशल मीडिया पर लिखा- अलविदा बाईजी,

गहलोत ने विमला देवी के बारे में लिखा- आपका स्नेह, स्मृतियां व संस्कार सदैव मेरे मन में रचे बसे रहेंगे और आपकी यादें हमेशा मुझे प्रेरणा देती रहेंगी।

शिव वर्मा. जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी मां समान बड़ी बहन विमला देवी को बुधवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- अलविदा बाईजी। विमला देवी की अंतिम यात्रा बुधवार को जोधपुर स्थित लाल निवास से निकाली गई। इसमें गहलोत सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भाग लिया। गहलोत सुबह अपनी बहन के घर लाल सागर पहुंचे। लोगों ने गहलोत को ढाढ़स बंधाया। रामबाग माली समाज के श्मशान में विमला देवी को पंचतत्व में विलीन किया गया।

विमला देवी कच्छवाह (93) से अशोक गहलोत गहलोत को विशेष प्रेम था। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा आज जोधपुर में मां जैसी बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाह की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। आपका स्नेह, स्मृतियां व संस्कार सदैव मेरे मन में रचे बसे रहेंगे और आपकी यादें हमेशा मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। अलविदा बाईजी। अंतिम यात्रा में बद्रीराम जाखड़, वैभव गहलोत सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor