जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) जोधपुर कार्यालय में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इन उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राप्त समस्त पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि, समय एवं स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) जोधपुर अश्विनी गुर्जर ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों हेतु प्राप्त समस्त अभ्यर्थियों के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी (द्वितीय), जोधपुर कार्यालय, जिला परिषद भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, पावटा में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आवंटन सलाहकार समिति द्वारा लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 20 मई को प्रातः 11 बजे तहसील बिलाड़ा, दोपहर 2 बजे तहसील शेरगढ़ तथा दोपहर 3 बजे तहसील बालेसर के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित होंगे। इसी प्रकार 21 मई को प्रातः 11 बजे तहसील ओसियां एवं दोपहर 2 बजे तहसील तिंवरी के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

