Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सारथी यूथ फाउंडेशन ने भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर की जल सेवा

पारस शर्मा. जोधपुर 

“भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है” इसी भावना के साथ सारथी यूथ फाउंडेशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर जल सेवा अभियान चलाकर यात्रियों को ठंडा जल पिलाया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर एवं उनकी पानी की बोतलें भरकर सेवा कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पिछले 4-5 वर्षों से लगातार मानव सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है और हर माह 5 से 7 सेवा कार्य किए जाते हैं गहलोत ने बताया कि “रविवार सेवा दिवस मिशन” के माध्यम से प्रत्येक रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य किए जाते हैं। साथ ही फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य कर समाज को सेवा का संदेश दिया जाता है।

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा सेवा अभियान के तहत वाटर कूलर (ठंडे पानी की मशीन) लगाना, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर जल सेवा करना, बच्चों को ठंडा जूस व अल्पाहार वितरण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, गौ सेवा, वानर सेवा, संत सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों की सहायता, वस्त्रदान, जरूरतमंदों को भोजन वितरण, सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन कराना, व्हील चेयर व स्ट्रेचर भेंट करना, जरूरतमंद स्थानों पर कुर्सियां व टेबल भेंट करना सहित अनेक सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं सुराणा ने आमजन से अपील की है की अधिक से अधिक लोग इस पुण्य सेवा कार्य से जुड़कर मानव सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर आज राधिका कानुंगा, हनवंतसिंह पंवार, आशा कवंर जोधा, रामनारायण थिरोदा, दिनेश सोनी, अशोक कुमार चितारा, सूरज प्रकाश सोनी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, अजय सेन, राकेश गोस्वामी, दिनेश पंवार एवं हिमश्रेय थिरोदा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor