Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:10 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:10 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सेवा का संकल्प : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

फेडरेशन ऑफिसर निरुपा पटवा के नेतृत्व में इस वर्ष एक नई संकल्प के साथ पक्षियों के पानी, पौधरोपण और नेत्रदान एवं देहदान आदि कई संकल्प के साथ स्नेह मिलन समारोह मनाया गया।

पारस शर्मा. जोधपुर 

शहर की 150 महिलाओं के ग्रुप जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने वर्ष 2026 का कपल स्नेह मिलन समारोह अनोखे तरीके से मनाया। ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर निरुपा पटवा के नेतृत्व में इस वर्ष एक नई संकल्प के साथ पक्षियों के पानी, पौधरोपण और नेत्रदान एवं देहदान आदि कई संकल्प के साथ स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। सभी 150 सदस्यों ने इस वर्ष, समाज सेवा के कार्यो के साथ हर महिला सदस्य दस सेवा के कार्यों का लक्ष्य रखेगी, जिससे कुल 1500 व्यक्तियों का नेत्रदान हो सकें l

शहर के एक निजी होटल में स्नेह समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि सुरेश अंजलि अरोडा समृद्धि इन्वेस्टमेंट ने जीवन की छोटी छोटी बचत को कैसे और कहां निवेश किया जाए, रिटायरमेंट पर किस प्रकार जीवन जिएं, जीवन में खुशिया कैसे लाई जाएं, आने वाले आर्थिक संकट के लिए कैसे पहले से ही तैयार किया जाए आदि कई छोटी छोटी प्रेरणास्पद बातें बताई और मनोरंजन के साथ साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों को भी समझाया और अपने भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश भी की। तारा सोलंकी, पूनम राठी, चन्द्रा जैन ने सम्मान किया। इसके अलावा सपत्नीक 150 सदस्यों संतोष लूंकर, जया जैन व सरिता राजपुरोहित, संतोष अरोड़ा, संगीता कुम्भट, रिचा जैन, रंजन भाटी, पूनम गिदवानी, नेहा राजपुरोहित, डॉ अंजू , मधु कटारिया, अनीता बोहरा, अनुराधा सोमानी, कामिनी मेहता, अनीता अरोड़ा , दीपिका वर्मा, गायत्री बोराणा, ममता जैन एवं अंकिता परिहार आदि उपस्थित रहे

निरूपा पटवा ने बताया कि टीम जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज सरकार के साथ मिलकर कलिका पेट्रोलियम यूनिट टीम के साथ अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ बच्चों के नशे को रोकने के लिए, जिला परिषद् एवं अधिकारियो के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कार्य किया l वन विभाग के साथ 2000 पौधों का वितरण किया व हर वर्ष पौधरोपण का कार्य भी यह ग्रुप करता है l बाल संरक्षण आयोग जस्टिस मनोज गर्ग के साथ ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में न्याय दिलाने में भी आर्थिक सहयोग करके योगदान दिया l जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरुपा पटवा ने बताया कि  यह ग्रुप समाज सेवा के कार्य पिछले कई वर्षो से कर रहा है l

सेवा कार्य में – पर्यावरण संरक्षण , सैनेटरी पैड वितरण, ट्रैफिक अवेयरनेस, थैलीसिमिया , नारीनिकेतन, कच्ची बस्तियाँ , कैंसर पीड़ित को बाल डोनेट करना , वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, गोशाला, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, जल संरक्षण , रक्तदान, सेल्फ डिफेंस सेमीनार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुरातत्व संरक्षण महिलाओं व बालिकाओ के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन से रोजगार दिलाना l शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर ,कंप्यूटर, वाटर कूलर, स्टेशनरी , गरीबो के भोजन, कपड़ो कि सालभर में अनेको बार वितरण करना l महिलाओ के लिए पार्लर, कुकिंग, मेहंदी आदि सेमिनार कराना l दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ – पैर लगवाना, किराने का सामान, खेल उपकरण व् सरकारी अस्पतालों में व्हीलचेयर उपकरण देना l समारोह में महिलाओं के लिए हाऊजी,  प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रतियोगिताओ, गेम गिफ्ट, भोजन, रिटर्न गिफ्ट का आयोजन किया गया एवं सभी विजेताओं को इनाम दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी जैन व् ममता यादव ने किया l 10 प्रश्न- उत्तर के मनोरंजक गेम के साथ जायंट्स के इतिहास से सम्बंधित प्रश्न- उत्तर पूछकर सभी विनर को पुरस्कृत किया गया l तम्बोला गेम से सभी सदस्यों का मनोरंजन करके उपहार वितरण किया गया l सदस्यों में प्रेम व् व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से B2B ( busines to business ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि जुड़े हुए सभी सदस्यों के व्यापार में भी आपस में क्रय-विक्रय से बढ़ोतरी हो l सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यापार के बारे में बताया, ताकि सेना के साथ साथ निजी व्यापार में भी बढ़ोतरी हो। स्नेह मिलन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व् गणेश वंदना से की l आए हुए सभी अतिथियों का व सहयोग करने वालो का माला, साफा,मोमेंटो द्वारा स्वागत सत्कार किया गया l

कार्यक्रम में लगभग 150 से ज्यादा लोग सम्मिलित हुए और हर प्रकार के सेवा कार्य का मिलकर वर्ष पर्यंत सहयोग करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम की सराहना करते अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी और निरुपा पटवा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया l जिन – जिन महिलाओं ने नेत्रदान एवं देहदान के फॉर्म भरकर जमा करवाए उन सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उन्हें प्रशस्ति – पत्र देकर उनका सम्मान किया एवं मंच पर बैठे अतिथि और अन्य सदस्यों ने उनका तालियों से स्वागत किया l
निरूपा पटवा ने बताया कि यह ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है परंतु आज तक किसी से भी नकद सहयोग नहीं लिया गया l जो भी समाज सेवा के कार्य महिलाएं करती हैं वह किटी पार्टी से बचकर एवं अपनी बचत में से कुछ राशि बचाकर समाज सेवा के हित मे कार्य करते हैं

सेवा गतिविधि के रूप में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में एक असहाय बच्चों की दसवीं तक की शिक्षा में सहयोग करने की घोषणा की अभी वह बच्चा द्वितीय कक्षा में अध्ययन कर रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor