निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन और अदम्य चेतना ट्रस्ट की ओर से उम्मेद अस्पताल में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और महात्मा गांधी अस्पताल में दोपहर 12 से 2 बजे तक निशुल्क भोजन सेवा जारी
हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर द्वारा मथुरादास माथुर अस्पताल में दोपहर 12 से 3:30 बजे तक और सेटेलाइट चिकित्सालय पावटा में सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक मिलता है रोगियों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन।
-करीब एक दर्जन संस्थाओं की ओर से अनाथ बच्चों, निराश्रित लोगों, बुजुर्गों और विमंदितों को दोनों समय भोजन और नाश्ता निशुल्क करवाया जाता है। यहां पर भामाशाह और सदगृहस्थ अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्म दिन, पुण्यतिथि और श्राद्ध आदि समय में सहयोग राशि जमा करवाकर अपनी सेवाएं देते रहते हैं।
काल टैक्स टाउन हॉल के बाहर फुटपाथ पर शाम को ओपेक गोलिया के नेतृत्व में श्री मानव सेवा जीददया समिति लोगों को निशुल्क भोजन करवाती है।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
शहर में निशुल्क भोजन। जी हां, यह सुविधाएं शुरू होने से अब अस्पतालों में रोगियों और उनके परिजनों को सुविधा मिलने लगी है। संभाग के तीनों सबसे बड़े अस्पतालों उम्मेद अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल और मथुरादास माथुर अस्पताल में निशुल्क भोजन की सर्विस उपलब्ध होने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद रोगियों और उनके परिजनों को मिल रहा है। लोग भरपेट भोजन कर रहे हैं और समाजसेवी संस्थाओं को मन से दुआ मिल रही है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक संस्थाएं ऐसी हैं जहां अनाथ बच्चों, निराश्रित लोगों, बुजुर्गों और विमंदित बच्चों को भी निशुल्क भोजन दोनों समय करवाया जाता है। साथ ही यहां विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
निर्मल गहलोत चैरिटेबल फाउंडेशन और अदम्य चेतना ट्रस्ट की ओर से उम्मेद अस्पताल में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक रोगियों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में इन्हीं संस्थाओं की ओर से 21 नवंबर 2025 से महात्मा गांधी अस्पताल में भी निशुल्क भोजन की सुविधा शुरू कर दी गई जो निरंतर जारी है। यहां पर दोपहर 12 से 2 बजे तक निशुल्क भोजन की सेवा जारी है। अब लोग जन्म दिन, शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन, मांगलिक अवसर और पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करते हैं और अपनी ओर से निशुल्क भोजन में सहयोग करते हैं। इस तरह यह सेवा स्थाई रूप से लोगों ने अपना ली है। कोई भी व्यक्ति 5100 रुपए की राशि देकर एक समय का भोजन रोगियों और उनके परिजनों को करवा सकता है।
यह होता है मैन्यु, सप्ताह में दो दिन मिठाई भी मिलती है
एक सब्जी, दाल या कढ़ी, चावल या खिचड़ी और रोटी की सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। भोजन अदम्य चेतना ट्रस्ट की रसोई में बनकर तैयार होता है। सप्ताह में दो दिन मिष्ठान भी दिया जाता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जगह के साथ लाइट और पानी की व्यवस्था की गई है।
हरे-कृष्णा मारवाड़ मंदिर की पहल : दो जगह निशुल्क भोजन सेवा
हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर की ओर से दो जगह पर निशुल्क भोजन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। मथुरादास माथुर अस्पताल में दोपहर 12 से 3:30 बजे तक रोगियों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन सप्रेम करवाया जाता है। 13 अप्रैल को यहां पर 1,51,000वां भोजन प्रसादी करवाया गया।
हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर के निखिलात्मा दास प्रभु ने बताया कि जोधपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में रोगियों और उनके परिजनों को घर जैसा भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। पहले यहां पर रोगियों के अनुरूप भोजन लोगों को ढूंढ़ना पड़ता था और काफी समस्या आ रही थी, इसे देखते हुए हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर ने निशुल्क भोजन की सेवा शुरू की। दानदाताओं, भामाशाहों और जनसहयोग से यह सेवा परवान चढ़ रही है।
निखिलात्मा दास प्रभु ने बताया कि इसी तरह सेटेलाइट चिकित्सालय पावटा में भी निशुल्क भोजन की सेवा शुरू की गई। यहां पर सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सेवा कार्य से लोग संतुष्ट है।
100 से लेकर 800 लोगों का भोजन करवा सकते हैं
इस पुनीत कार्य में समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इच्छुक लोग विशेष अवसरों—जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी प्रियजन की स्मृति में—अन्नदान सेवा को प्रायोजित कर सकते हैं। 100 लोगों से लेकर 800 लोगों तक के भोजन का प्रायोजन करने की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सके। यह व्यवस्था समाज को सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गई है। 100 लोगों के लिए 3400 रुपए, 300 लोगों के लिए 10,200 रुपए, 500 लोगों के लिए 17,000 रुपए और 800 लोगों के लिए 27,200 रुपए का सहयोग किया जा सकता है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन के खास दिन पर भोजन प्रायोजित करता है, तो वह दिन और भी सार्थक बन जाता है। यह परंपरा धीरे-धीरे शहर में लोकप्रिय हो रही है और कई परिवार नियमित रूप से इस सेवा से जुड़ रहे हैं।
समाजसेवी श्री सुरेश राठी, श्री आनंद राठी ने भेंट किया भोजन वाहन
निखिलात्मा दास प्रभु ने बताया कि पिछले दिनों चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सुरेश राठी और श्री आनंद राठी की ओर से श्रीमती शशि राठी और श्री सौरभ राठी की उपस्थिति में हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर को निशुल्क भोजन सप्लाई के लिए भोजन वाहन भेंट किया गया था। यह वाहन मिलने से गरमा-गरम और ताजा भोजन अस्पतालों में सप्लाई करने में सुविधा मिलने लगी है।
राइजिंग भास्कर विचार : ज्ञान व अध्यात्म की धारा के साथ पेट की क्षुधा भी मिट रही
डॉ. निर्मल गहलोत। देश-दुनिया में शिक्षाविद के रूप में जिनकी विशिष्ट पहचान है। जोधपुर के लिए गौरव पुरुष। डॉ. निर्मल गहलोत ने हमेशा सेवा को अपने संस्कारों का हिस्सा बनाया। शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा और मानव सेवा की पहल में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका सिद्धांत रहा है समाज से जो अर्जित किया जाए उसे समाज को लौटाया जाए। वे शिक्षा के साथ-साथ मानवता की क्षुधा का समाधान भी कर रहे हैं। अस्पताल में कोई भूखा नहीं रहे, इसके लिए यह पहल समय की शिला पर अमिट दस्तावेज साबित हो रही है।
इसी तरह हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर अध्यात्म के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। लाखों भक्त देश-विदेश में इस मंदिर से जुड़े हैं। जोधपुर में हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर अपना विशिष्ट कार्य कर रहा है। सेवा से बढ़कर कुछ नहीं। मानव धर्म और गरीब को भोजन…इसी भावना से हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर मथुरादास माथुर अस्पताल और सेटेलाइट चिकित्सालय पावटा में निशुल्क भोजन सेवा उपलब्ध करवा रहा है। इसमें मंदिर के प्रभुजी का बड़ा योगदान है। खासकर निखिलात्मा दास प्रभु जी काफी सक्रिय है और उनके प्रयासों से सार्थक कार्य हो रहा है।
यहां अनाथ बच्चों, बुजुर्गों, विमंदितों और निराश्रितों को मिलता है दोनों समय निशुल्क भोजन
1.अपना घर आश्रम : संबंधित व्यक्ति -सुमित्रा चौधरी-कॉन्टेक्ट नंबर : 8764396815, लंच करीब 12 बजे, नाश्ता सुबह 10 बजे, शाम का भोजन (नाश्ता-भोजन के लिए 5100 रुपए सहयोग राशि देकर पुण्य लाभ ले सकते हैं।) ऐसे करें भामाशाह सहयोग :
बैक ऑफ इंडिया
BKID0006611
a/c 661120110000343
2-बाल बसेरा सेवा संस्थान : संबंधित व्यक्ति : भावना पारीक, प्लॉट नंबर 454, ग्राउंड एंड फर्स्ट फ्लोर, प्रिंस टॉवर, रेजिडेंसी रोड, जोधपुर-राज.।कॉन्टेक्ट नंबर 9414267718। लंच करीब 12 बजे, डिनर, 80 बच्चे। भामाशाह 5100 रुपए एक समय के लिए जमा करवाकर पुण्यअर्जन कर सकते हैं। यहां करें सहयोग-
एक्सीस बैंक
a/c 912010042325603
IFS Code : UTIB0000057
SWIFT Code : AXISINBB057
3-बाल शोभा संस्थान : संबंधित व्यक्ति : मदन नाहर, बागर चौक, 33 बालक, कॉन्टेक्ट नंबर 8890503829, लंच 1 बजे, डिनर, 1500 रुपए एक समय। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 40 बालक, लंच 1 बजे, डिनर, सहयोग राशि 1700 रुपए। सहयोग ऐसे करें-
बाल शोभा संस्थान
खाता संख्या : 682701440004
IFSC CODE: ICIC0006827
BANK: ICICI CHB JODHPUR
4-जोधाणा जन कल्याण सेवा समिति : संबंधित व्यक्ति : रतन सिंह गहलोत, कॉन्टेक्ट नंबर 7688887999, लंच सुबह 10:30 बजे, डिनर। एक समय की सहयोग राशि 2500 रुपए। ऐसे करें सहयोग :
BANK : पंजाब नेशनल बैंक
करंट एकाउंट
खाता संख्या : 51551131001281
आईएफएससी कोड : PUNB0515510
ब्रांच : श्री सुमेर सीहासै स्कूल मंडोर रोड, महामंदिर
5-ब्रह्मश्री रामकुमार पन्नालाल : गोशाला धर्मार्थ ट्रस्ट, मंडोर से बालसमंद मार्ग, पोओ बीएसएफ : संबंधित व्यक्ति पुरुषोत्तम वैद्य, कॉन्टेक्ट नंबर 9460106600, लापसी सुबह 11 बजे। सहयोग राशि 21 हजार रुपए। यहां करें सहयोग :
8-नवजीवन संस्थान : संबंधित व्यक्ति : राजेन्द्र परिहार, कॉन्टेक्ट : 9829021745, लंच 12 बजे करीब 700 रुपए, नाश्ता सुबह 10 करीब 300 रुपए। सहयोग ऐसे करें-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जालोरी गेट ब्रांच, जोधपुर
खाता संख्या : 61031820706
आईएफसी कोड : SBIN0031201
9-नेत्रहीन विकास संस्थान : संबंधित व्यक्ति : श्रीमती सुशीला बोहरा, कॉन्टेक्ट : 9414133879, लंच 11:15 बजे, डिनर, एक समय के भोजन के 10 हजार रुपए 600 बच्चे।
10-वात्सल्यपुरम बाल आश्रम, गायत्री नगर नियर विश्वकर्मा भवन, पाल रोड जोधपुर। कॉन्टैक्ट नंबर 9024508801, नाश्ता 1100 रुपए, 50 बचे, लंच 2500 रुपए, डिनर। एक समय का संपूर्ण भोजन- 6100 रुपए। ऐसे करें सहयोग।
BANK : IDBI
PAL ROAD JODHPUR
A/C NO: 2245104000008372
IFSC: IBKL0002245
11. सेवा भारती समिति सेवा धाम छात्रावास : अशोक उद्यान के सामने, बॉयज, केशव, नगर, गली नंबर-3। संबंधित व्यक्ति : अशोक अग्रवाल। लंच 11 am, 12pm, 2 pm। 4100 रुपए 70 बच्चे। 1000 रुपए एक्स्ट्रा हलवा/खीर। राशि एक समय की है। ऐसे करें सहयोग।
DCB BANK MAIN BRANCH
A/C NO: 09611100006583
IFSC CODE: DCBL0000096
12. मानव सेवा संस्थान और विभिन्न प्रकल्प : संपर्क : रमेश छाजेड़ रामसर, कॉन्टेक्ट नंबर 9414916938, गायों के लिए हरा चारा (इच्छानुसार), पेयजल टैंकर (जलसेवा) प्रति टैंकर 600 रुपए। (गोशाला, बालगृह, वृद्धाश्रम, सार्वजनिक प्याऊ आदि)।
13. दादा-दादी वृद्धाश्रम, नांदड़ी बनाड़, जोधपुर। नाश्ता-1500 रुपए। 1 टाइम खाना 2100 रुपए। पूरे दिन का खाना- 3500 रुपए। बीमार कुत्तों के लिए भोजन- 1100 रुपए। पक्षियों के लिए अनाज दाना-1500 रुपए।सहयोग राशि यहां भेजें-
बैंक का नाम : आईडीबीआई बैंक
खाता का नाम : मानव सेवा संस्थान
खाता संख्या : 0058104000407403
आईएफएससी कोड : IBKL0000058
14. श्री मानव सेवा जीवदया समिति : संबंधित व्यक्ति ओपेक गोलिया। कॉन्टेक्ट नंबर 9352352919, काल टैक्स टाउन हॉल के बाहर। शाम के समय करीब 6:30 बजे निशुल्क भोजन परोसा जाता है। ऐसे करें सहयोग :
shri manav seva jeev daya lamiti
punjab national bank
sarda sr. sec. school, bheru bagh, jodhpur
a/c no. 4145000100091685
ifsc code : PUN80414500


