Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रातानाडा में श्रीराम कथा 17 मई से, अयोध्या में किया बैनर का विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सुंदर प्रायोजंन महिला मंडल एवं रातानाडा क्षेत्रवासियों की ओर से क्षेत्र के केशरबाग रोड स्थित आर्य समाज भवन गेट नंबर दो के परिसर में महंत परमहंस रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में 17 मई से 24 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसके बैनर का अयोध्या में आयोजित हुई कथा के दौरान कथावाचक सुषमा परिहार, मुख्य आयोजक कमला सोलंकी और भक्तों द्वारा विमोचन किया गया।

मुख्य आयोजक कमला सोलंकी ने बताया कि 17 मई को दोपहर 12.15 बजे क्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिर से आयोजन स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात दोपहर 1.15 से शाम 5.15 बजे तक कथाव्यास संत अमृतराम महाराज कथा का वाचन करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor