Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ग्राम रथ अभियान : 15 मई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राज्य सरकार के तत्वावधान में आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM) की तैयारियां के क्रम में ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। 17 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के जरिए राजस्थान के गांव-गांव में आधुनिक खेती और उन्नत पशुपालन की नई लहर पहुंचाई जा रही है। इस दूरदर्शी पहल के माध्यम से राज्य सरकार न केवल किसानों को जागरूक कर रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाकर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि शुक्रवार, 15 मई को लूणी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति धवा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोली, भांडू कलां एवं फींच से ग्राम रथ रवाना किए जाएंगे।

इसी प्रकार बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत पडासला, बिजासनी एवं जेतीवास, भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत  कुडी, बागोरिया एवं सुरपुरा खुर्द तथा ओसियां विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत गोपासरिया, माण्डियाई खुर्द एवं माण्डियाई कलां से ग्राम रथ संचालित होंगे।

इसके अतिरिक्त शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत धीरपुरा, जवाहर नगर एवं सेखाला से भी ग्राम रथ रवाना किए जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor