Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव द्वारा सुपरमॉम्स अवॉर्ड 17 को

पारस शर्मा. जोधपुर 

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव द्वारा सुपरमाॅम्स अवार्ड का आयोजन 17 मई को होटल गैलेक्सी में किया जाएगा। यह अवार्ड उन खास मदर्स को डेडीकेट किया जा रहा है जिन्होंने संघर्ष के दौरान या सिंगल मदर्स के रूप में या एक मां के साथ बिजनेस और कई हॉबीज से क्रिएट किया हुआ है। अपना जीवन और लोगों के लिए उदाहरण पेश किया।

क्लब अध्यक्ष उषा गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्रीन गैलरी के सीईओ सीए संजय भंडारी, लॉयन एसएल शर्मा, मोटीवेटर स्पीकर फैंटेस्टिक एंकर और जो मिसेज जोधपुर अवॉर्डी हैं डॉक्टर पूजा राजपुरोहित। ये अतिथि के रूप में होंगे। बहुत सारी प्रतियोगिताएं होंगी, कार्यक्रम 12 बजे शुरू होगा। 2,30 बजे लंच होगा।

उषा गर्ग ने बताया कि कई मदर्स जो है कैटवॉक में भाग लेंगी। बेस्ट मदर पर्सनालिटी, बेस्ट साड़ी, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आईस, बेस्ट हेयर, बेस्ट मैकअप, बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट लाफ्टर, बेस्ट ऑडियंस चुनी जाएगी। क्लब के सचिव लायन एडवोकेट संजीव व्यास, लायन अमित पेड़ीवाल, एडवोकेट नीलम गोयल, एडवोकेट नीलम सोनी और क्लब के सभी मेंबर्स तैयारी में लगे हुए हैं। जिनका चयन हुआ है उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। ये कार्यक्रम लायंस क्लब एक्टिव की तरफ से इनवाइटेड मदर्स के लिए और गेस्ट के लिए होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor