Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पुरुषोत्तम मास में श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में 17 मई से होगी वेदान्त चर्चा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

किला रोड़ स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर 17 मई 2026 से दस दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में परमहंस परिव्राजकाचार्य अनन्त स्वामी डॉ. प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज सर्वशकार कार्यकारी मठाधीश श्रीमद् श्रीमज्जगद्‌गुरू शंकराचार्य महासंस्थानम् शंकरमठ रामराजातला हावड़ा (कोलकत्ता) के परम सानिध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण के कपिल-देवहुति संवाद पर वेदान्त चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र कुमार दवे व ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेशवल्लभ व्यास ने बताया कि वेदान्त चर्चा दिनांक 17 मई से 26 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी।

वेदान्त चर्चा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है जिसमें धर्मानुरागी डॉ. डी.डी. ओझा, नन्द‌किशोर ओझा, दुष्यन्त त्रिवेदी, योगेश त्रिवेदी, मनीष त्रिवेदी, गंगादत्त ओझा, रितेश दवे, अरविन्द त्रिवेदी, नरनारायण बोहरा, मोहित दवे व घनश्याम पुरोहित एवं श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ विकास एवम् पर्यावरण ट्रस्ट के ट्रस्टी हरिश ओझा, शरद ठाकुर, रमेश घोष व ओमदत बोहरा को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor