Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्रीमती अनीता मेहता सम्मानित, मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर में प्रांतीय तृतीय कैबिनेट मीटिंग एवं अवॉर्ड फंक्शन का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मेहरानगढ़ क्लब की सदस्या एवं समाजसेवी श्रीमती अनीता मेहता को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट पद पर मनोनीत होने पर सम्मानित किया।

प्रांतीय अध्यक्ष वी पुष्पा मेहता एवं सचिव वी ममता शर्मा ने वी अनीता मेहता को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट पद पर मनोनीत होने पर पूर्व मल्टीपल प्रांतीय अध्यक्षा वी नीलम मेहता ने दुपट्टा व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्षगण, रीजन कोऑर्डिनेटर, चेयरपर्सन एवं अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रीमती मेहता को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मेहता ने कहा, “E-2 की संस्थापक अनीता मेहता ने अपनी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प एवं निस्वार्थ सेवा कार्यों के माध्यम से यह गौरवपूर्ण दायित्व प्राप्त किया है। यह पूरे प्रांत के लिए गौरव का विषय है। अनीता मेहता बहुमुखी प्रतिभा की धनी, सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सदैव संगठन के नियमों का पालन करते हुए अनुशासन व निष्ठा के साथ कार्य किया है।”_आशा है श्रीमती अनीता मेहता अपने नवीन दायित्व का निर्वहन भी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करेंगी।
वक्ताओं ने उल्लेख किया कि श्रीमती मेहता द्वारा रखी गई E-2 की नींव आज वटवृक्ष की भांति पूरे राजस्थान में विस्तार पा चुकी है और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसका सम्पूर्ण श्रेय E-2 की संस्थापक श्रीमती अनीता मेहता को जाता है।

दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया की एक शाखा E-2 है जिसमें 18 क्लब है यह मनोनयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रांत के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। सभी ने अनीता मेहता के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor