Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:16 am

Sunday, October 18, 2026, 8:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुपरमॉम्स अवॉर्ड सेरेमनि 17 मई को होटल गैलेक्सी में

ढोल नगाडों के साथ माताएं सेलिब्रेट करेंगी, एक स्मार्ट मां होने के लिए गर्व के पल होंगे, अवॉर्ड तो साथ में है ही…। लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव द्वारा होगा खास आयोजन 

सुनील वर्मा. जोधपुर

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव द्वारा सुपरमॉम्स अवॉर्ड सेरेमनि का आयोजन 17 मई को दोपहर 12 बजे होटल गैलेक्सी में होगा। यह आयोजन उन खास मदर्स को डेडीकेट किया जा रहा है, जिन्होंने संघर्ष के दौरान या सिंगल मदर्स के रूप में या एक मां के साथ बिजनेस और कई हॉबीज से क्रिएट किया हुआ है अपना जीवन और लोगों के लिए उदाहरण पेश किया है।

क्लब अध्यक्ष उषा गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्रीन गैलरी के सीईओ सीए संजय भंडारी, लॉयन एसएल शर्मा, मोटीवेटर स्पीकर फैंटेस्टिक एंकर और जो मिसेज जोधपुर अवॉर्डी हैं डॉक्टर पूजा राजपुरोहित ये अतिथि के रूप में होंगे। इस दौरान बहुत सारी प्रतियोगिताएं होंगी। 2:30 बजे लंच होगा। कई मदर्स कैटवॉक करेंगी। मदर पर्सनालिटी, बेस्ट साड़ी, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आईस, बेस्ट हेयर, बेस्ट मैकअप, बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट लाफ्टर, बेस्ट ऑडियंस के लिए मदर्स को चुना जाएगा। क्लब के सचिव लॉयन एडवोकेट संजीव व्यास, लॉयन अमित पेड़ीवाल, एडवोकेट नीलम गोयल, एडवोकेट नीलम सोनी और क्लब के सभी मेंबर्स तैयारी में लगे हुए हैं। आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। ये कार्यक्रम लॉयंस क्लब एक्टिव की तरफ से इनवाइटेड मदर्स के लिए और गेस्ट के लिए होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor