Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जिला परिवहन अधिकारी  मृदुला शेखावत ने पदभार ग्रहण कर कर्मचारियोa ने किया स्वागत

श्रीमती शेखावत बिलाड़ा उपखण्ड अधिकारी के पद से ट्रान्सफर होकर जोधपुर आयी है।
राखी पुरोहित. जोधपुर
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती मृदुला शेखावत ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जोधपुर में जिला परिवहन अधिकारी का आज पदभार ग्रहण किया। श्रीमती शेखावत बिलाड़ा उपखण्ड अधिकारी के पद से ट्रान्सफर होकर जोधपुर आयी है।
आज प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में सूर्यनगरी यातायात सलाहकार समिति की ओर से अध्यक्ष सैयद ताहिर अली के नैतृत्व में परिवहन विभाग में पे्रक्टिस कर रहे यातायात सलाहकारों, एडवोकेट्स एवं नोटेरी पब्लिक ने श्रीमती मृदुला शेखावत का स्वागत किया।
अध्यक्ष सैयद ताहिर अली ने गुलदस्ता देकर अधिकारी का स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्ष अली ने उम्मीद जतायी कि पूर्व की भांति श्रीमती शेखावत की कार्यप्रणाली से विभाग की सेवायें सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आमजन को उपलब्ध कराना आपकी प्राथमिकता रहेगी तथा राजस्व आय की हानि को रोकना भी आपका प्रथम लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमती शेखावत के सान्निध्य में परिवहन विभाग के कर्मचारी व यातायात सलाहकार टीम भावना के साथ कार्य करेगें तथा साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये विशेष प्रयास किये जाएंगे। श्रीमती मृदुला शेखावत ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परिवहन विभाग से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
सूर्यनगरी यातायात सलाहकार समिति की ओर से आयोजित इस स्वागत
समारोह में सैयद ताहिर अली, वीरेन्द्रसिंह शेखावत, सूरताराम पूनिया एवं नरेन्द्र सिंह भाटी (नोटेरी पब्लिक), मनीष परिहार, मो. हाफिज (पप्पु), खुमसिंह सोलंकी, सुरेश पणिया, मो. युसुफ, गंगाराम चैधरी, भगवान दायमा (एडवोकट), यशपालसिंह मेड़तिया, जगदीश उपाध्याय आदि सम्मलित थे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor