Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान पश्चिम प्रांत -भाग 2 : प्रान्तीय कार्यशाला आयोजित 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम प्रांत द्वारा एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला – भाग 2 (जोधपुर और फलोदी जिले की समस्त शाखायें व पोकरण शाखा) का सफल आयोजन दिनांक 17 मई 2026 को जोधपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स भवन – रेजीडेंसी रोड में किया गया ।

परिषद क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य – पर्यावरण लोकेश मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक -महिला सहभागिता – डॉ सूरज माहेश्वरी, प्रांतीय संरक्षक नारायण रूप राय, प्रांतीय महासचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल, प्रांतीय वित्त सचिव पुखराज फोफलिया, प्रांतीय संयोजक (संस्कार)- राम किशोर राठौड़, प्रांतीय संयोजक (संपर्क) – अंशु सहगल, जोधपुर जिला समन्वयक प्रदीप गट्टानी, महानगर समन्वयक भंवर लाल दैया, आतिथ्य शाखा -जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष सुरेश भूतड़ा, शाखा सचिव राजेंद्र मंत्री और जोधपुर मुख्य शाखा के कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गायन के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में जोधपुर जिला की नंदन वन शाखा, जोधपुर मुख्य शाखा, जोधपुर मारवाड़ शाखा, रातानाडा शाखा, सरस्वती नगर शाखा, पावटा शाखा, सूर्यनगरी शाखा, ओसियां शाखा, पीपाड़ नगर शाखा तथा फलोदी जिले की बाप शाखा, फलोदी शाखा और पोकरण शाखा के मुख्य दायित्वधारियों के साथ कुल 98 सदस्यों ने भाग लिया।

प्रांत संरक्षक नारायण रूप राय द्वारा कार्यशाला का उद्देश्य और प्रस्तावना पर प्रकाश डाला गया। जगदीश शर्मा ने भारत विकास परिषद का उद्देश्य और अवधारणा विषय पर प्रस्तुति दी । प्रान्त संगठन सचिव शैलेश माहेश्वरी ने शाखा अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सभी सदस्यों को भारत विकास परिषद का संगठनात्मक स्वरूप, नियम और विनियम आदि कार्यक्रमों और प्रोटोकॉल (डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल – प्रांतीय महासचिव), संपर्क गतिविधि (अंशु सहगल – प्रांतीय संयोजक संपर्क), पर्यावरण गतिविधि ( लोकेश मित्तल – राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य – पर्यावरण) , सेवा – संस्कार गतिविधि (राम किशोर राठौड़- प्रांतीय संयोजक सेवा ) महिला सहयोगिता गतिविधि (डॉ सूरज माहेश्वरी – क्षेत्रीय संयोजक ) पर प्रभावी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्बोधन दिए गए। तत्पश्चात समूह बैठकों के माध्यम से शाखा दायित्वधारियों के विषय अनुरूप ग्रुप बनाकर संगठनात्मक विषयों पर विचार विमर्श हेतु समूह 1- में जगदीश शर्मा के नेतृत्व में प्रान्तीय महासचिव और प्रान्तीय वित सचिव, प्रांत संगठन सचिव/ सह संगठन सचिव एवं समस्त शाखाओ के अध्यक्ष/ सचिव / कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

समूह 2 में क्रियात्मक विषयों पर विचार विमर्श हेतु लोकेश मित्तल – राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य पर्यावरण के साथ प्रांतीय संयोजक – समस्त शाखा संयोजक उपस्थित रहे। इन समूहो में किए गए विचार विमर्श अनुसार इसकी सार रिपोर्ट समूह बैठकों के संयोजकों – डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल एवं राम किशोर राठौड़ द्वारा सदन के समक्ष प्रस्तुत की गई। कार्यशाला के अंतिम सत्र में ही प्रांतीय महासचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल द्वारा शाखा कार्यशाला एवं सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की गई। अंत में खुला सत्र व परस्पर चर्चा में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही जिसने उनकी शंकाओं का समाधान भी जगदीश प्रसाद शर्मा – क्षेत्रिय संगठन सचिव द्वारा किया गया। प्रांतीय संगठन सचिव शैलेश माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संपूर्ण कार्य का प्रभावी मंच संचालन श्रीमति कमला केला, राकेश श्रीवास्तव एवं डॉ सूरज माहेश्वरी ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor