Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद की प्रेरणा से प्याऊ का उद्घाटन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा परिवार की प्रेरणा से प्याऊ उद्घाटन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्याऊ हेतु ठंडे पानी की मशीन शाखा की सदस्या श्रीमती जतन बिड़ला एवं श्रीमती मधु पुंगलियाके सौजन्य से तथा पानी की टंकी श्रीमती कौशल्या डागा के सौजन्य से स्थापित की गई।

कार्यक्रम में प्याऊ का उद्घाटन सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, शहर भाजपा कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा, भाजपा जालौर प्रभारी महेंद्र मेघवाल तथा शाखा परिवार से पूर्व पार्षद ओम राठी, सुरेशचंद्र भूतड़ा, राजेंद्र कुमार मंत्री, सीताराम राठी, किशन दास बिड़ला, सीताराम बिड़ला, ओम बूब, कैलाश बाहेती, किशन लड्‌ढा, सत्यनारायण गट्टाणी एवं अनेक सदस्यों की गरिमामयी सहभागिता रही। शाखा परिवार की ओर से श्रीमती जतन बिड़ला, श्रीमती मधु पुंगलिया एवं श्रीमती कौशल्या डागा का हृदय से आभार एवं धन्यवाद किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor