प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “विरासत भी और विकास भी” के विजन को साकार करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।
सुनील वर्मा. जोधपुर
20 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार वह ऐतिहासिक क्षण आने जा रहा है, जिसका हर जोधपुरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं अतिप्राचीन धरोहर फतेहसागर, गुलाब सागर एवं बच्चा सागर के अशुद्ध जल निकासी एवं व्यापक सफाई अभियान का शुभारंभ मंगलवार प्रातः 9 बजे विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ होने जा रहा है।
राजेश सिंह कच्छवाह ने बताया कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि अपनी धरोहरों को पुनर्जीवित करने, जल संरक्षण को मजबूत बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित जोधपुर के निर्माण का एक ऐतिहासिक संकल्प है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “विरासत भी और विकास भी” के विजन को साकार करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।
जोधपुर शहर के विधायक अतुल भंसाली के सतत प्रयासों, संकल्प और जनसमर्पण से वर्षों पुरानी यह मांग अब धरातल पर साकार होने जा रही है।अतुल भंसाली का समस्त शहरवासियों से आत्मीय आह्वान है कि इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य के सहभागी बनें और अपनी उपस्थिति से इस जनअभियान को सफल बनाएं। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा।




