Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:34 am

Sunday, August 23, 2026, 6:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जय-जय-जोधपुर : साहित्यकारों का सिरसा में सम्मान

ऋचा शरद अग्रवाल, डॉ. दीपा परिहार, डॉ. छगनराज राव, डॉ. तृप्ति गोस्वामी काव्यांशी, नीलम व्यास स्वयंसिद्धा, पूजा अग्रवाल, मंजू शर्मा जांगिड़ मनी, आशीष मीना का सिरसा में हुआ सम्मान और पुस्तक लोकार्पण…। शाबाश जोधपुर…।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर के साहित्यकारों काे सिरसा में “लघुकविता सृजन सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया और उनकी पुस्तकों का विमोचन हुआ।

हरियाणा प्रादेशिक लघुकविता मंच द्वारा डॉ. सुरेंद्र वर्मा की स्मृति में अखिल भारतीय लघु कविता सम्मेलन 2026 सिरसा के जगदेव सिंह चौक में स्थित श्री युवक साहित्य सदन में आयोजित हुआ। इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों के 80 साहित्यकारों को सम्मानित कर उनकी लघु कविता संग्रह का विमोचन किया गया, जिसमें जोधपुर के साहित्यकार ऋचा शरद अग्रवाल की पुस्तक “प्रेम मंजूषा विरह की”, डॉ. छगनराज राव “दीप” की “सर्वत्र प्रेम”, डॉ. दीपा परिहार “दीप्ति” की “प्रेम का प्रकाश”, मंजु शर्मा जांगिड़ “मनी” की “अंतर्मन”, डॉ. तृप्ति गोस्वामी की “गुनगुनाती सुबह”, नीलम व्यास स्वयंसिद्धा की “भरा प्रेम सृष्टि के कण-कण में”, आशीष मीना की “जल तरंग” तथा पूजा अग्रवाल की “दरम्यानं मेरे तुम्हारे” का विमोचन किया गया। साथ ही सबको शॉल, दुपट्टा, माला, पुस्तकें, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर “लघु कविता सृजन सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – डॉ जय भगवान सिंगला कुरुक्षेत्र , अध्यक्ष – श्रीमती चांद वर्मा जयपुर, अति विशिष्ट अतिथि – डॉ प्रेम कंबोज ( सिरसा ), विशिष्ट अतिथि – डॉक्टर मधु कांत ( रोहतक ), विशिष्ट अतिथि – आनंद प्रकाश आर्टिस्ट ( भिवानी ) थे । संस्था प्रधान रूप देवगुण ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन हरीश सेठी झिलमिल ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor