Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 9:43 am

Saturday, August 29, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सूचना केंद्र में लगाए परिंडे

जनचेतना के लिए करेंगे व्यापक प्रचार प्रसार

शिव वर्मा. जोधपुर

महाशिवरात्रि और महिला दिवस के अवसर पर सूचना केंद्र, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जोधपुर में सूचना केंद्र के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए।
सहायक निदेशक, जनसंपर्क साक्षी पुरोहित ने कहा कि गर्मी का मौसम निकट होने के दृष्टिगत मानवीय पहल के तहत सूचना केंद्र परिसर में परिंडे लगाए गए हैं। केंद्र के माध्यम से इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाने एवं वृक्षारोपण के लिए जन चेतना जागृत की जायेगी।
इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, सहायक जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत सिंह, मनीष पुरोहित , नीलम सलवान, पुष्पा, संगीता, प्रवीण, स्वरूप सिंह भाटी सहित अन्य समाज सेवी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor