Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:35 am

Sunday, August 23, 2026, 4:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में पदक विजेता खुशी राणा का हुआ सम्मान

शहर विधायक अतुल भंसाली ने किया अभिनंदन, एशियाई प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

पारस शर्मा. जोधपुर

ताशकंद में आयोजित अंडर-15 एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश और जोधपुर का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज खुशी राणा का मंगलवार को जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने अपने कार्यालय में सम्मान किया।

खुशी राणा ने 1 से 6 मई तक ताशकंद में आयोजित अंडर-15 एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। उनकी इस उपलब्धि पर शहर में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विधायक अतुल भंसाली ने खुशी राणा को बधाई देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां जोधपुर के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में जोधपुर वुशू संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी, खुशी राणा के कोच विनोद आचार्य, कोच कपिल सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष हरि सिंह सहित खुशी राणा के परिवारजन एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor