Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:37 am

Thursday, July 9, 2026, 2:37 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्रावक चम्पालाल विनायकिया का जीवित महोत्सव मनाया

पारस शर्मा. जोधपुर 

श्रावक चम्पालाल विनायकिया का जीवित महोत्सव मनाया गया। श्रावक चम्पालाल का राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने स्वागत बहुमान कर आशीर्वाद लिया।

कई संस्था संगठनों से जुडे़ व खंडप के पूर्व सरपंच श्रावक चम्पालाल विनायकिया व स्मृति शेष सोनी देवी विनायकिया के जीवन में किये सुकृत कार्यों की अनुमोदना निमित्त विनायकिया ‌‌परिवार द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खंडप में जीवित उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत हाथी घोड़ा परमात्मा का रथ कछी घोड़ी मारवाडी गैर नृत्य करते हुए पूरे गांव में भव्य वरघोडा गाजै बाजै के साथ निकाला गया।

विनायकिया भाइपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि खंडप स्थित जैनाचार्य तपोरत्नसूरी महाराज के शिष्य पंचाचार पवित्र गणिवर्य विश्वरत्नविजय रशिमरत्नविजय, साध्वी क्षीणमोहाश्री आदि साधु साध्वी वृंद के सानिध्य में श्रावक चम्पालाल विनायकिया व स्मृति शेष श्राविका सोनीदेवी के जीवन में किये हुए सुकृतों कार्यो जैसे चातुर्मास, उपवास, छ:री पालित संघ, यात्रा प्रवास, अठाई तप आदि किये गए अनेक धार्मिक कार्यो की अनुमोदना निमित्ते व अपनी लक्ष्मी का सदुपयोग करने व आने वाले भव के लिये भाता समान पुन्योपार्जन हेतु जीवित उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव मे श्राविका सोनी देवी हाजिर नहीं होने से उनके सुकृतों को याद करके भूरि भूरि अनुमोदना की जा रही हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते धनराज विनायकिया ने कहा कि 14 को गुरू भगवंतों का सामैया के साथ नगर प्रवेश हुआ, 16 को कुंभ स्थापना, ज्वारारोपण दीपक स्थापना हुई, 17 को पाटला पूजन, अठारह अभिषेक हुए, 18 को विशस्थानक पूजा हुई, 19 को श्री सिद्धचक्र पूजन हुआ और  20 को भव्य वरघोडा़ मातृपितृ वंदना हुई तथा 21 को लघु शांति स्नात्र पूजन मातृपितृ वंदना भाग दो में हो रही है। नित्य प्रभातिया प्रवचन भक्ति भावना संगितकार ओमप्रकाश भाई गौरव भाई मालु अंकितभाई लोढा विधि कारक विरल भाई आदि द्धारा महोत्सव की शौभा बढाई । दिनेश गोतम विमल विनायकिया ने सभी का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor