Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:46 am

Thursday, July 9, 2026, 3:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, हंगामा, धरना और… समझाइश के प्रयास

सुनील वर्मा. जोधपुर 

झालामंड चौराहा न्यू हाईकोर्ट के पास मोती मार्केट ब्रिज पर कल शाम करीब 7:00 बजे तेज गति से एवं लापरवाही से ट्रक चालक ने भारी मात्रा में क्षमता से अधिक पत्थरों से भरे हुए सड़क पर चल रहे ट्रक RJ 14GD4216 ट्रक के आगे आरटीओ विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण एवं आरटीओ अधिकारी द्वारा पत्थरों से भरे से ट्रक के आगे अचानक अपना वाहन रोकने के कारण अपने परिजनों के साथ काम से घर पर जा रहे ईवी स्कूटर R J19AD7402 पर 17 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र कुलदीप प्रजापत की ट्रक में टक्कर लगने के कारण आकस्मिक दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसको लेकर प्रजापत समाज ने विरोध प्रकट किया।

आज एम्स मोर्चरी मौके पर जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी नरेंद्र देवड़ा एवं तथा एसडीएम पंकज कुमार के साथ शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, पूर्व पार्षद राजकुमार प्रजापत, पूर्व पार्षद दशरथ प्रजापत, श्रीयादे माता पावन धाम के अध्यक्ष दयालराम प्रजापत, सुरेश कुमार नागोरी, मुन्नालाल प्रजापत, पुखराज प्रजापत ने प्रजापत समाज एवं प्रशासन से बातचीत कर धरने को समाप्त करवाया एवं मौके पर स्थानीय विधायक जोगाराम पटेल के प्रतिनिधि अशोक पटेल को बुलाकर कार्यवाही हेतु विरोध कर रहे प्रतिनिधि मंडल एवं समाज बंधुओं को आश्वासन दिया !

प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन एवं सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि एवं सरकारी नौकरी सहित आरटीओ को बर्खास्त करने एवं मोती मार्केट बाइपास के पास अंडरब्रिज बनाने की मांग की। जिस पर भाजपा नेता अशोक पटेल एवं शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, सुरेश कुमार नागोरी, दयाल राम प्रजापत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरपत पन्नू मेघवाल ने आज प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला कलेक्टर से बातचीत पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया !

विधायक प्रतिनिधि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पटेल आज एसडीएम के साथ एम्स स्थित मोर्चरी में पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रजापत समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि हर संभव मृतक के परिजनों को जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से उचित मुआवजा राशि प्रदान करवाई जाएगी एवं मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान करवाई जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी नरेंद्र देवड़ा, कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना अधिकारी तेजकरण परिहार, पुलिस थाना अधिकारी नितिन दवे, एसडीएम पंकज कुमार सहित कई लोग एम्स मोर्चरी में पहुंचे। आज प्रतिनिधि मंडल में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, भाजपा नेता सुरेश कुमार नागोरी, श्रीयादे माता पावन धाम के पूर्व संरक्षक धर्माराम प्रजापत, अध्यक्ष दयाल राम प्रजापत, खेताराम प्रजापत लव कुश सहित कई समाज के गणमान्य लोग एम्स स्थित मोर्चरी में उपस्थित रहे। धरना समाप्त होने के पश्चात एवं सभी मांगों पर सहमति बनने के पश्चात पुलिस ने मृतक के पार्थिव देह को एम्स के मोर्चरी में पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। आज एम्स स्थित मोर्चरी में प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor