जीवन ज्योति अस्पताल के मालिक डाँ महेश बालानी (फ़िजिशियन) व डाँ वीके बाडमेरा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, दवाई एवं मरहम पट्टी की व्यवस्था भी की गई है।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
भोगीशैल परिक्रमा मेंं अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन श्रद्वालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था करेगा फेडरेशन की बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
फेडरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र राठी और महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 25 मई, 2026 को आरम्भ होने वाली भोगीशैल परिक्रमा के दूसरे दिन 26 मई एकादशी को प्रातः 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए चाय के साथ सहगारी मठरी, सहगारी चिवड़ा तथा केलों की व्यवस्था चौपासनी रोड, सनसिटी जिम के पास की जायेगी।
कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि जीवन ज्योति अस्पताल के मालिक डाँ महेश बालानी (फ़िजिशियन) व डाँ वीके बाडमेरा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, दवाई एवं मरहम पट्टी की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुद्ध को ध्यान में रखते हुए आज से सहगारी चेवडा व सहगारी मटरी बनाना चालू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी सिटी यूनियन बैंक, मारवाड़ स्वीट्स (रातानाड़ा), सनसिटी जिम व सिंघवी केटर्स है।




