भगवान पंवार. जोधपुर
राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान शाखा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के अनुमोदन से यूथ इंटक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र देवड़ा द्वारा धीरेंद्र सिंह पंवार को जोधपुर जिला यूथ इंटक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के विद्युत कर्मचारियों ने न्यू पावर हाउस रोड स्थित रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर माला एवं साफ़ा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
राजस्थान विद्युत प्रसारण मज़दूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज सांखला ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त यूथ इंटक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा विद्युत विभाग में किए जा रहे निजीकरण के प्रयासों के विरोध में संगठित होकर आंदोलन करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष पुखराज सांखला ने भी उपस्थित कर्मचारियों से निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने तथा सदैव तैयार रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर जोधपुर जिला इंटक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, महिला इंटक जोधपुर अध्यक्ष श्रीमती वन्दना सांखला, हुकम चंद चौहान, देवेन्द्र सिंह राठौड़, घनश्याम सिंह गोयल, बद्रीनारायण परिहार, दिनेश बिस्ट, मंगलेश रामदेव, अशोक कच्छवाह, श्रीराम परिहार, ब्रजेश व्यास, अलीम अंसारी, राजेश, शेरसिंह, बालकिशन, राकेश सांखला, रवींद्र सिंह कच्छवाह, अनिल कुमार, दिनेश विश्नोई, निखिल सोलंकी, हरीश, जगदीप, गुलाबप्रसाद, अवतार किशन, प्रमोद सोलंकी, उमेश सैन, प्रेम सिंह, दुर्गा सिंह गहलोत, जयसिंह, काना राम सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।




